🇮🇳 अमेरिका ने भारतीय निर्यात पर 25% टैरिफ और जुर्माना लगाया
नई दिल्ली/वॉशिंगटन डीसी | 31 जुलाई 2025:
भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों में एक बड़ा झटका सामने आया है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 30 जुलाई को ऐलान किया कि 1 अगस्त 2025 से भारत से आयात की जाने वाली वस्तुओं पर 25% टैरिफ (आयात शुल्क) लगाया जाएगा। इसके अलावा भारत के रूस से हुए रक्षा और ऊर्जा समझौतों को लेकर अमेरिका ने अतिरिक्त जुर्माना (penalty) भी तय किया है यह फैसला ऐसे समय पर आया है जब दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता पहले से ही तनाव में चल रही थी। ट्रंप ने बयान में कहा भारत ने अमेरिका के प्रति निष्पक्ष व्यापार नहीं किया है अब वक्त है कि भारत को कड़े जवाब दिए जाएं।
सबसे ज्यादा असर किन क्षेत्रों पर भारत की प्रतिक्रिया
इस टैरिफ का सीधा असर भारत के फार्मा टेक्सटाइल ज्वेलरी ऑटो स्टील और केमिकल सेक्टर पर पड़ेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि भारतीय निर्यातकों को लाखों डॉलर का नुकसान हो सकता है।
भारत सरकार ने इस निर्णय को एकतरफा और अनुचित बताया है। वाणिज्य मंत्रालय ने कहा, भारत अपने किसानों उद्यमियों और छोटे व्यवसायों के हितों की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा।
संसद में विपक्षी दलों ने भी सरकार पर निशाना साधा कांग्रेस ने इसे विदेश नीति की असफलता करार देते हुए विशेष बहस की मांग की।

- आर्थिक असर:
- शेयर बाजार में हल्की गिरावट दर्ज की गई।
- रुपया डॉलर के मुकाबले गिरकर ₹87.74 तक पहुंच गया।
- GDP पर 0.25% से 0.4% तक असर का अनुमान है।
सूत्रों के अनुसार अमेरिका और भारत के बीच पुन वार्ता चल रही है ताकि टैरिफ में ढील दी जा सके। लेकिन अगर जल्द समझौता नहीं हुआ तो यह भारत के छोटे और मझौले उद्योगों के लिए भारी नुकसानदायक साबित हो सकता है।
अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर बताएं