भारत अमेरिका ने लॉन्च किया NISAR सैटेलाइट पृथ्वी की निगरानी में आया बड़ा बदलाव
ISRO का यह अब तक का सबसे एडवांस्ड मिशन माना जा रहा है इससे भारत को न सिर्फ पर्यावरण निगरानी में बढ़त मिलेगी बल्कि वैश्विक स्तर पर भारत की अंतरिक्ष ताकत और सहयोग का नया उदाहरण भी बनेगा।
(NASA-ISRO Synthetic Aperture Radar)
भारत और अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसियों ISRO और NASA
मिलकर एक अनोखा सैटेलाइट तैयार किया है जिसे NISAR (NASA-ISRO Synthetic Aperture Radar) कहा जाता है यह दुनिया का पहला ऐसा रडार सैटेलाइट है जो दो अलग अलग बैंड (L-band और S-band) पर काम करता है और हर 12 दिन में धरती के पूरे हिस्से को स्कैन करता है वो भी बादलों के बीच से और रात में भी लॉन्च कब और कहाँ हुआ 30 जुलाई 2025 को इसे भारत के श्रीहरिकोटा से GSLV रॉकेट के ज़रिए सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। इस मिशन में NASA की तकनीक और ISRO की इंजीनियरिंग एक साथ आई जो इसे एक ऐतिहासिक स्पेस मिशन बनाती है यह सैटेलाइट ग्लेशियर पिघलने भूकंप से पहले ज़मीन में बदलाव समुद्री लहरों में हलचल और जंगलों की कटाई जैसी घटनाओं को पहले से पकड़ सकता है यह 1 सेंटीमीटर तक की हलचल भी रिकॉर्ड कर सकता है जिससे आपदा प्रबंधन क्लाइमेट रिसर्च और रक्षा रणनीतियाँ और बेहतर होंगी।
अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर बताएं