नोएडा में युवती के बाथरूम में हिडन कैमरा इलेक्ट्रिशियन किरायेदार गिरफ्तार इलाके में सनसनी
नोएडा से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने हर किसी को हिला कर रख दिया है एक मासूम युवती के बाथरूम में गुपचुप तरीके से हिडन कैमरा लगाया गया। आरोपी इलेक्ट्रिशियन ने चोरी-छिपे बाथरूम में हिडन कैमरा फिट किया था।
शक से हुआ बड़ा खुलासा बाथरूम में मिला हिडन कैमरा
ये शर्मनाक हरकत उसी बिल्डिंग में रहने वाले एक इलेक्ट्रिशियन किरायेदार ने की थी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया लेकिन इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत और ग़ुस्से का माहौल बना दिया है यह घटना नोएडा के सेक्टर-126 थाना क्षेत्र की बताई जा रही है युवती ने अपने बाथरूम में कुछ अजीब गतिविधियाँ नोटिस कीं शक होने पर जब बाथरूम की अच्छी तरह से जांच की गई तो वहाँ से हिडन कैमरा बरामद हुआ कैमरे के साथ एक मेमोरी कार्ड भी मिला जिसमें युवती और अन्य महिलाओं के फोटो और वीडियो स्टोर पाए गए
हिडन कैमरा कैसे बेनकाब हुआ खौफनाक सच
पुलिस जांच में सामने आया कि इस शर्मनाक कृत्य के पीछे रामानंद नाम का शख्स है वह इलेक्ट्रिशियन का काम करता है उसी बिल्डिंग में किराएदार के तौर पर रहता था अपनी तकनीकी जानकारी का इस्तेमाल करते हुए उसने चोरी-छिपे बाथरूम में कैमरा फिट कर दिया उसका इरादा क्या था ये तो वह खुद जानता होगा लेकिन यह हरकत इंसानियत के नाम पर कलंक है।पुलिस की तेजी से हुई जांच और आरोपी की गिरफ्तारी
जैसे ही युवती ने इसकी शिकायत पुलिस से की नोएडा पुलिस तुरंत हरकत में आई आरोपी के कमरे की तलाशी ली गई कैमरे और मेमोरी कार्ड से सबूत इकट्ठे किए गए फॉरेन्सिक टीम को भी बुलाया गया ताकि पता लगाया जा सके कि फुटेज कहीं और तो शेयर नहीं हुई पुलिस ने आरोपी रामानंद को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है सोचिए एक युवती जो अपने घर के अंदर भी खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे उससे बड़ा दुख और क्या हो सकता है पीड़िता और उसका परिवार सदमे में है परिवार ने कहा कि उन्हें भरोसा ही नहीं था कि किराएदार इस हद तक गिर सकता है समाज में और खासकर महिलाओं के बीच डर और चिंता का माहौल है।समाज में फैला आक्रोश और सुरक्षा की मांग
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में ग़ुस्सा साफ दिखाई दे रहा हैलोग कह रहे हैं कि अब तो किरायेदार को घर देने से पहले पूरी तरह से पुलिस वेरिफिकेशन ज़रूरी होना चाहिए।
महिला सुरक्षा को लेकर बार-बार सवाल उठ रहे हैं कई सामाजिक संगठनों ने माँग की है कि ऐसे अपराधियों को सख्त से सख्त सज़ा मिलनी चाहिए ताकि कोई और ऐसा कदम उठाने की हिम्मत न करे नोएडा की यह घटना सिर्फ एक युवती की नहीं बल्कि हर उस परिवार की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करती है जो अपने घर को सबसे सुरक्षित जगह मानता है आरोपी की गिरफ्तारी ने भले ही राहत दी हो लेकिन जो दहशत और ग़म इस घटना ने छोड़ा है उसे मिटाना आसान नहीं होगा।
https://www.newsrohit.com/2025/09/blog-post_23.html
अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर बताएं