LPG संकट की खबरों से मची हलचल क्या सच में खत्म हो रही रसोई गैस?

NewsRohit
0

LPG संकट की खबरों से मची हलचल क्या सच में खत्म हो रही रसोई गैस?

पिछले कुछ दिनों से देशभर में LPG संकट को लेकर चर्चा तेज हो गई है सोशल मीडिया से लेकर टीवी चैनलों तक यह सवाल उठ रहा है कि क्या भारत में रसोई गैस की कमी होने वाली है कई शहरों में होटल और रेस्टोरेंट मालिकों ने गैस सिलेंडर की सप्लाई रुकने की शिकायत भी की है जिससे लोगों में चिंता बढ़ गई है हालांकि सरकार और तेल कंपनियों का कहना है कि आम घरों में इस्तेमाल होने वाली LPG गैस की सप्लाई फिलहाल सामान्य है असल में समस्या मुख्य रूप से कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई में देखने को मिल रही है जिसका असर होटल और खाने-पीने के कारोबार पर पड़ रहा है।

क्या सच में खत्म हो रही है रसोई गैस?
                                         क्या सच में खत्म हो रही है रसोई गैस?

खाड़ी देशों से LPG सप्लाई संकट भारत में बढ़ी चिंता

दूसरी तरफ विशेषज्ञों का कहना है कि इस स्थिति के पीछे मुख्य कारण मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव और युद्ध जैसी परिस्थितियां हैं भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा विदेशों से आयात करता है और इन सप्लाई का बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से आता है रिपोर्ट के मुताबिक भारत अपनी LPG जरूरत का करीब 60 प्रतिशत से ज्यादा आयात करता है और इसका बड़ा हिस्सा खाड़ी क्षेत्र से होकर आने वाले समुद्री रास्तों से गुजरता है अगर इन रास्तों में रुकावट आती है तो सप्लाई पर असर पड़ सकता है इसी वजह से कुछ शहरों में गैस सिलेंडर की उपलब्धता प्रभावित हुई है और होटल-रेस्टोरेंट सेक्टर में चिंता बढ़ गई है।


LPG सप्लाई बनाए रखने के लिए सरकार के बड़े कदम

हालांकि सरकार ने स्थिति को संभालने के लिए कई कदम उठाए हैं पेट्रोलियम मंत्रालय ने तेल रिफाइनरियों को निर्देश दिया है कि वे LPG उत्पादन बढ़ाएं और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दें साथ ही सिलेंडर की बुकिंग के बीच का अंतर 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है ताकि गैस की जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग को रोका जा सके इसके अलावा सरकार दूसरे देशों से भी अतिरिक्त LPG मंगाने की कोशिश कर रही है ताकि घरेलू रसोई गैस की सप्लाई प्रभावित न हो।


रसोई गैस खत्म होने की खबरों में कितना सच

भारत में रसोई गैस पूरी तरह खत्म होने वाली हो कुछ जगहों पर अस्थायी सप्लाई समस्या जरूर देखी जा रही है खासकर कमर्शियल सिलेंडर के मामले में लेकिन सरकार और तेल कंपनियां लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और घरेलू उपभोक्ताओं तक गैस की सप्लाई बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठा रही हैं इसलिए लोगों को अफवाहों से बचना चाहिए और जरूरत से ज्यादा गैस बुक करने की बजाय सामान्य तरीके से ही सिलेंडर का इस्तेमाल करना चाहिए।


और पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

आपकी राय क्या है नीचे कमेंट करें।

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!