NewsRohit

स्याना बुलंदशहर में चोरों का तांडव पुलिस जांच में जुटी दो बड़ी चोरी

NewsRohit
0

स्याना बुलंदशहर में चोरों का तांडव पुलिस जांच में जुटी दो बड़ी चोरी             

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले केस्याना क्षेत्र में बीती रविवार रात चोरों ने सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए दो बड़ी वारदातों को अंजाम दिया। चोरों ने पहले किराना व्यापारी मनोज कुमार की दुकान को निशाना बनाया और फिर एक बंद घर में सेंध लगाकर कीमती सामान उड़ा लिया स्याना क्षेत्र के गुर्जर चौक स्थित मनोज कुमार की किराना दुकान को चोरों ने पीछे की दीवार तोड़कर निशाना बनाया।

पहली घटना में बदमाशों ने एक मकान से कीमती सामान और नकदी चोरी की।

  
 स्याना (बुलंदशहर) 28 जुलाई 2025 –उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले 

केस्याना क्षेत्र में बीती रविवार रात चोरों ने सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए दो बड़ी वारदातों को अंजाम दिया। चोरों ने पहले किराना व्यापारी मनोज कुमार की दुकान को निशाना बनाया और फिर एक बंद घर में सेंध लगाकर कीमती सामान उड़ा लिया स्याना क्षेत्र के गुर्जर चौक स्थित मनोज कुमार की किराना दुकान को चोरों ने पीछे की दीवार तोड़कर निशाना बनाया। दीवार में ईंट दर ईंट तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया और वहां रखी नकदी व अन्य सामान लेकर फरार हो गए उसी रात दूसरी वारदात में चोरों ने पास में ही एक बंद मकान में सेंधमारी की। मकान मालिक किसी पारिवारिक कारण से बाहर गए थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने सामान व नकदी पर हाथ साफ कर दिया तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि किराना दुकान की पिछली दीवार को तोड़कर एक बड़ा छेद किया गया है जिससे चोर अंदर घुसे। यह साफ करता है कि चोरी पूरी योजना और बेखौफ अंदाज़ में की गई।


स्थानीय लोगों में दहशत लगातार हो रही चोरी की घटनाने


लोगों के मन में डर और आक्रोश पैदा कर दिया है। लोगों का कहना है कि रात्रि गश्त सिर्फ कागज़ों पर हो रही है, जबकि ज़मीन पर पुलिस की उपस्थिति ना के बराबर है रात्रि गश्त बढ़ाई जाए संवेदनशील इलाकों में CCTV लगवाए जाएं नियमित पुलिस पेट्रोलिंग हो अपराधियों पर सख्त कार्रवाई हो कोतवाली पुलिस ने घटनास्थलों का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा कोतवाल ने आश्वासन दिया है कि क्षेत्र की सुरक्षा को और मज़बूत किया जाएगा स्याना में चोरों का बढ़ता दुस्साहस आम जनता के जीवन और सुरक्षा पर सीधा हमला है। यह ज़रूरी है कि पुलिस विभाग अब कागज़ी कार्यवाही से बाहर निकलकर ठोस एक्शन ले। वहीं नागरिकों को भी सतर्क रहने की ज़रूरत है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर बताएं

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!