NewsRohit

तहसीन ने राजेश को क्यों भेजे थे ₹2000 CM रेखा पर हमले की जांच में बड़ा खुलासा

NewsRohit
0

तहसीन ने राजेश को क्यों भेजे थे ₹2000 CM रेखा पर हमले की जांच में बड़ा खुलासा 


दिल्ली की राजनीति और सुरक्षा एजेंसियों को हिला देने वाले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले के मामले में लगातार नए नए राज खुल रहे हैं अब इस केस में पुलिस को एक अहम कड़ी हाथ लगी है मुख्य आरोपी राजेश के दोस्त तहसीन सैयद को गुजरात के राजकोट से हिरासत में लेकर दिल्ली लाया गया है पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि तहसीन ने आरोपी राजेश को ₹2000 की रकम ट्रांसफर की थी।

तहसीन ने जी-पे के जरिए राजेश को दिल्ली में ₹2000 ट्रांसफर किए।
                    CM रेखा पर हमले की जांच में तहसीन और राजेश का कनेक्शन उजागर
 

रेखा गुप्ता पर हमला  क्या है पूरा मामला

कुछ दिन पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर अचानक हमला हुआ था इस हमले का आरोप राजेश उर्फ राजेश भाई खिमजी भाई सकारिया पर लगा पुलिस ने उसे मुख्य आरोपी मानते हुए उसकी गतिविधियों और बैंक लेन-देन की जांच शुरू की इसी दौरान पुलिस को एक शॉकिंग जानकारी मिली राजेश को उसके करीबी दोस्त तहसीन सैयद ने ₹2000 भेजे थे अब सवाल यह उठ रहा है कि यह पैसे क्यों भेजे गए थे और कहीं यह रकम हमले की साजिश से तो नहीं जुड़ी तहसीन की गिरफ्तारी और पूछताछ दिल्ली पुलिस की एक विशेष टीम राजकोट पहुंची और तहसीन को वहां से पकड़कर दिल्ली लाई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक तहसीन से लगातार पूछताछ हो रही है। हालांकि उसके बयान अभी तक संतोषजनक नहीं हैं जांच एजेंसियों का मानना है कि यह रकम किसी खास मकसद से भेजी गई थी अगर तहसीन का हाथ हमले की योजना में पाया गया तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई हो सकती है

पुलिस किन पहलुओं पर कर रही जांच

इस पूरे मामले में पुलिस कई बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित कर रही है ₹2000 का राज यह रकम किसलिए भेजी गई मदद या किसी मिशन से जुड़ा हिस्सा फोन और चैट रिकॉर्ड दोनों के बीच कितनी बातचीत हुई और उसमें क्या चर्चा हुई संपर्कों का दायरा क्या तहसीन और राजेश के अलावा और लोग इस नेटवर्क में शामिल हैं साजिश की गहराई शुरुआती जांच में पुलिस के हाथ लगभग 10 अन्य लोगों के नाम भी लगे हैं।

तहसीन ने जांच में कहा कि उसे पूरी योजना की जानकारी थी।
                                CM रेखा हमला केस में सामने आई बड़ी सच्चाई का सबूत
 

सुरक्षा एजेंसियों की बढ़ी चिंता

यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति पर हमले का नहीं बल्कि पूरे सुरक्षा तंत्र पर सवाल है अगर एक मुख्यमंत्री तक सुरक्षित नहीं हैं तो आम लोगों की सुरक्षा पर भी खतरे का अंदेशा है राजनीतिक हलकों में इस घटना को लेकर जबरदस्त चर्चा है विपक्ष सरकार को घेरते हुए कह रहा है कि सुरक्षा इंतजाम पूरी तरह नाकाम साबित हुए हैं वहीं सरकार का दावा है कि पुलिस तेजी से काम कर रही है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा सूत्रों की मानें तो तहसीन और राजेश काफी समय से एक-दूसरे के संपर्क में थे दोनों के बीच लगातार कॉल और मैसेज होते थे ₹2000 का यह लेन-देन उनकी दोस्ती का हिस्सा भी हो सकता है लेकिन पुलिस इसे महज दोस्ताना मदद मानने को तैयार नहीं है पुलिस ने तहसीन के बैंक अकाउंट और मोबाइल डाटा को जब्त कर लिया है 

आने वाले दिनों में इसकी पूरी जांच रिपोर्ट तैयार होगी

 अगर यह साबित हो गया कि तहसीन ने जानबूझकर आरोपी की मदद की तो उस पर भी साजिश में शामिल होने का केस दर्ज किया जाएगा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला अब एक बड़ा राजनीतिक और कानूनी मामला बन चुका है ₹2000 का ट्रांसफर भले ही छोटी रकम लगे लेकिन यह पुलिस के लिए एक अहम सुराग है आने वाले दिनों में इसी धागे से पूरी साजिश का पर्दाफाश हो सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर बताएं

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!