मेरठ का यूपी पुलिस कांस्टेबल दिल्ली में बाइक चोरी करते गिरफ्तार
दिल्ली में यूपी पुलिस का सिपाही बना बाइक चोर
दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे अपराध का खुलासा किया है जिसने सभी को हैरान कर दिया। मेरठ (उत्तर प्रदेश) में तैनात 27 वर्षीय यूपी पुलिस कांस्टेबल मोहसिन को राजधानी दिल्ली में मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है पुलिस को प्रीत विहार इलाके में लगातार मोटरसाइकिल चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मोहसिन को रंगे हाथों पकड़ लिया सट्टे के कर्ज ने बनाया अपराधी पुलिस पूछताछ में मोहसिन ने कबूल किया कि वह जुए/सट्टे में हुए कर्ज को चुकाने के लिए बाइक चोरी कर रहा था। वह मास्टर कीज़ का इस्तेमाल कर पार्क की गई मोटरसाइकिलों को कुछ सेकंड में खोल देता था सीसीटीवी से मिला सबूत जांच में पता चला कि 30 मई को भी उसने एक मोटरसाइकिल चोरी की थी जिसका सीसीटीवी फुटेज मौजूद है चोरी की गई गाड़ियां वह मेरठ और आस-पास के इलाकों में बेच देता था इस मामले में एक 22 वर्षीय युवक विशाल को भी पकड़ा गया है जिसने मोहसिन से चोरी की बाइक खरीदी थी पुलिस ने मोहसिन पर कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। यह घटना एक बार फिर इस बात की याद दिलाती है कि कानून के रक्षक भी गलत राह पकड़ सकते हैं।
अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर बताएं