उत्तर प्रदेश में 16 IAS अधिकारियों का तबादला: पूरी लिस्ट और प्रमुख नियुक्तियाँ
उत्तर प्रदेश सरकार ने 16 सितंबर 2025 को प्रशासनिक सुधार और बेहतर कार्यकुशलता के लिए 16 अनुभवी IAS अधिकारियों का बड़ा तबादला किया है इस फेरबदल के तहत कई जिलों के जिलाधिकारी बदले गए जबकि कुछ अधिकारियों को सचिवालय और अन्य प्रमुख विभागों में नई जिम्मेदारी दी गई है।
उत्तर प्रदेश प्रशासन में बदलाव के दौरान बी. चंद्रकला।सोशल मीडिया पर अफवाहें फैल रही थीं कि इस लिस्ट में Suhas LY और B Chandrakala भी शामिल हैं लेकिन आधिकारिक आदेश और विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बी चंद्रकला को वन पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग का सचिव और UP Clean Air Management Project Authority का CEO नियुक्त किया गया है वहीं, सुहास एलवाई को युवा कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
प्रमुख जिलों में बदलाव
अयोध्या: चंदौली के DM रहे Nikhil Tikaram Funde को अयोध्या का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
चंदौली: प्रयागराज नगर निगम के आयुक्त Chandra Mohan Garg को चंदौली का नया DM बनाया गया है।
अमेठी: सहारनपुर नगर निगम के आयुक्त Sanjay Chauhan को अमेठी का DM नियुक्त किया गया है।
बदायूँ: इटावा के DM Avnish Kumar Rai को बदायूँ का नया DM बनाया गया है।
इटावा: कन्नौज के DM Shubhrant Kumar Shukla को इटावा का DM नियुक्त किया गया है।
कन्नौज: मुख्यमंत्री कार्यालय के विशेष सचिव Ashutosh Mohan Agnihotri को कन्नौज का DM नियुक्त किया गया है।
अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ
- Vijay Vishwas Pant – लखनऊ मंडल के नए मंडलायुक्त।
- Shipu Giri – उच्च शिक्षा विभाग में विशेष सचिव, सहारनपुर नगर निगम के नए आयुक्त।
- Mahendra Verma – राष्ट्रीय आयुष मिशन के मिशन निदेशक से UP Real Estate Regulatory Authority (UPRERA) का सचिव।
- Nidhi Srivastava – बदायूँ की पूर्व DM, उच्च शिक्षा विभाग में विशेष सचिव।
Suhas LY और B. Chandrakala की स्थिति
B. Chandrakala: जनता के बीच लेडी सिंघम’ के नाम से जानी जाती हैं उनकी सख्त और ईमानदार कार्यशैली के कारण उन्हें वन पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग का सचिव और UP Clean Air Management Project Authority का CEO नियुक्त किया गया।
https://www.newsrohit.com/2025/09/india-customs-seizes-pakistani.html
अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर बताएं