70वां महापरिनिर्वाण दिवस: बाबासाहेब बी.आर. आंबेडकर जी की जीवन कहानी पर फिल्में और डॉक्यूमेंट्री

newsrohit.com

70वां महापरिनिर्वाण दिवस: बाबासाहेब बी.आर. आंबेडकर जी की जीवन कहानी पर फिल्में और डॉक्यूमेंट्री

देशभर में 6 दिसंबर को डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस का 70वां वर्ष मनाया गया इस अवसर पर उनके योगदान संघर्ष और सामाजिक न्याय के आदर्शों को याद किया गया बाबा साहेब आंबेडकर जी ने भारतीय समाज में समानता शिक्षा और संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया उनकी इस विरासत को दर्शाने के लिए कई फिल्में और डॉक्यूमेंट्री बनाई गई हैं जो उनके जीवन और कार्यों को विस्तार से दर्शाती हैं इन फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री में उनके शिक्षा सामाजिक न्याय दलित अधिकारों और संविधान निर्माण की कहानी को प्रभावशाली ढंग से दिखाया गया है।

Dr. Ambedkar की शिक्षा, संविधान निर्माण और सामाजिक न्याय की कहानी दिखाई गई।
                Dr. Ambedkar जी की शिक्षा संविधान और सामाजिक न्याय की कहानी दिखाई गई।

1. Dr. Babasaheb Ambedkar (2000)
  • यह बहुभाषी बायोपिक फिल्म बाबा साहेब के जीवन पर आधारित है फिल्म में उनके शिक्षा दलित संघर्ष और संविधान निर्माण की कहानी को बड़े विस्तार से पेश किया गया है इसमें उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान को प्रमुखता से दर्शाया गया है इस फिल्म ने दर्शकों को बाबा साहेब के जीवन और आदर्शों के करीब लाने में मदद की और नई पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरित किया।
2. Ek Mahanayak – Dr B R Ambedkar (ZEE5)

  • ज़ी5 पर उपलब्ध यह बायोपिक फिल्म बाबा साहेब के जीवन के शुरुआती दिनों से उनके संघर्ष और उपलब्धियों तक की यात्रा को दिखाती है। फिल्म में उनके असमानता और भेदभाव के खिलाफ संघर्ष को बड़े सजीव तरीके से पेश किया गया है इस फिल्म ने शिक्षा और न्याय के महत्व को समझाने में भी मदद की है।

3. Bal Bhimrao (मराठी)

  • यह मराठी भाषा की फिल्म YouTube पर उपलब्ध है और बाबा साहेब के बाल्यकाल और शुरुआती शिक्षा को उजागर करती है फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे उन्होंने अपने जीवन की कठिनाइयों का सामना किया और समाज में बदलाव लाने के लिए निरंतर संघर्ष किया। यह फिल्म दर्शकों को उनके संकल्प और दृढ़ता से परिचित कराती है।

4. Dr Babasaheb Ambedkar (Documentary)

  • यह डॉक्यूमेंट्री बाबा साहेब के जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं को दिखाती है इसमें उनके न्यूयॉर्क में अध्ययन मानवाधिकारों के लिए संघर्ष और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण को दर्शाया गया है डॉक्यूमेंट्री ने उनके विचारों और आदर्शों को गहराई से समझने का अवसर दिया।

5. Jai Bhim Comrade (2011)

  • यह डॉक्यूमेंट्री दलित राजनीति और सामाजिक संघर्ष पर आधारित है और बाबा साहेब आंबेडकर के विचारों से प्रेरित है फिल्म ने दर्शकों को सामाजिक न्याय और समानता के महत्व से परिचित कराया और उनके आदर्शों को उजागर किया।

महापरिनिर्वाण दिवस का सांस्कृतिक महत्व

महापरिनिर्वाण दिवस पर देशभर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम झांकियां फिल्म स्क्रीनिंग और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं इस अवसर पर लोग बाबा साहेब के आदर्शों और उनके सामाजिक संदेश को याद करते हैं। यह दिन न केवल उनके योगदान को सम्मानित करने का अवसर है बल्कि समाज में समानता न्याय और अधिकारों पर पुनः ध्यान देने का भी माध्यम है। बाबा साहेब आंबेडकर जी ने शिक्षा और कानून के माध्यम से समाज में बदलाव लाने का मार्ग दिखाया उनकी जीवन कहानी और संघर्ष पर आधारित फिल्में आज भी नई पीढ़ी को प्रेरित करती हैं इन फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से दर्शकों को यह समझने का अवसर मिलता है कि कैसे व्यक्ति अपने प्रयासों और दृढ़ संकल्प से समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।

70वें महापरिनिर्वाण दिवस पर बनी फिल्में और डॉक्यूमेंट्री बाबा साहेब आंबेडकर जी की विरासत को जीवंत बनाए रखती हैं उनके आदर्श न्याय और समानता के संदेश आज भी समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं देशभर में इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम और फिल्म स्क्रीनिंग उनके योगदान को सम्मान देने और नई पीढ़ी को जागरूक करने का माध्यम बनते हैं बाबा साहेब की यह विरासत केवल इतिहास का हिस्सा नहीं है बल्कि यह सामाजिक न्याय और समानता के लिए आज भी मार्गदर्शन करती है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!